उत्तराखंड- यहाँ रिश्वतखोरी पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, 20 हजार लेते दो फॉरेस्ट गार्ड रंगे हाथ गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चंपावत जिले के मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी से दो फॉरेस्ट गार्डों को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी और फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट के रूप में हुई है सूत्रों के अनुसार, दोनों फॉरेस्ट कर्मियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस को प्राप्त हुई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की और तय रणनीति के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई के दौरान दोनों फॉरेस्ट गार्डों को रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया विजिलेंस टीम ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement