उत्तराखण्ड हल्द्वानी : उपचार के दौरान हथिनी ने तोड़ा दम,सुबह रोडवेज की बस से लगी थी टक्कर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में आज सुबह के समय हरियाणा रोडवेज की बस ने एक हथिनी को टक्कर मार दी थी जिसमें हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसका उपचार डॉक्टर की टीम के द्वारा किया जा रहा था लेकिन आज शाम 5:00 बजे इलाज के दौरान हथिनी ने दम तोड़ दिया इसके बाद अब वन विभाग की टीम ने नियम अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है एसडीओ तराई केंद्रीय शशि देव ने बताया वन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने हथिनी को बचाने का हर संभव प्रयास किया उसको अंदरूनी चोट लगी थी लेकिन हथिनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement