रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया मेडिकल ऑफिसर, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएचसी नैनीडांडा के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर आशुतोष त्रिपाठी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर को अदालीखाल पीएचसी पर नियुक्त नर्सिंग अधिकारी से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जो अपनी नियुक्ति उसी केंद्र पर बनाए रखने के लिए डॉक्टर को राशि दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आरोपी के आवास पर छापेमारी कर चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की तलाशी व पूछताछ शुरू कर दी है। सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ट्रैप टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत मांगता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिष्ठान ने कहा है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में जनता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement