हल्द्वानी : गौला गेट में नवविवाहिता फंदे से झूलती मिली, पुलिस जांच में जुटी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मंडी चौकी क्षेत्र के गौला गेट हाथी खाल निवासी 23 वर्षीय योगिता सक्सेना का शव बुधवार रात घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें तुरंत उतारकर एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को मोर्चरी भेजा गया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि योगिता, जो गौलाखनन में कार्य करने वाले गौतम गंभीर की पत्नी थीं, का शव घर में मिला। घटना की जानकारी पुलिस को रात में नहीं दी गई थी। गुरुवार सुबह गांव से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement