हल्द्वानी: ऑटो चालकों का सत्यापन शुरू, लगाया जा रहा ये खास नंबर आखिरकार क्या है यह नंबर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

शहर में बढ़ रही आपराधिक वारदातो के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों के सत्यापन शुरू कर दिए गए हैं पिछले दिनों ऑटो में महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी और अन्य आपराधिक वारदातों के बाद लोगो द्वारा लगातार ऑटो चालकों के सत्यापन की मांग उठाई गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू की गई है ऑटो चालकों को वर्दी पहने और उनके आई कार्ड के साथ ही उनके ऑटो की फिटनेस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें परमिशन दी जा रही है। सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे आरटीओ परिवहन गुरदेव सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने इस प्रक्रिया को तेजी के साथ करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वाहनों के ऊपर सत्यापन नंबर लगाया जा रहा है इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति ऑटो चालक की शिकायत कर सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement