हल्द्वानी युवती के साथ समुदाय विशेष के युवक द्वारा शादी का दबाव बनाने का मामला, जांच में जुटी पुलिस  

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ समुदाय विशेष के युवक द्वारा फ़ोन पर अभद्र टिप्पणी करने , शादी और धर्मान्तरण करने का दवाव बनाने की धमकी देना का आरोप लगा है  आपको बता दें इस घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोग और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर लामाचौड पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की  वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए SP सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया की की युवती से फ़ोन पर शादी का दबाव बनाने का मामला आया है  आरोपी की तलाश की जा रही है साथ ही मामले में युवती की ओर से लिखित तहरीर मिलने के बाद पुलिस आवश्यक करवाई करेगी

Advertisement