हल्द्वानी- अधिवक्ता गोलीकांड का CCTV आया सामने, हत्या के बाद फरार होता आरोपी दिनेश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के कमलुवागांजा इलाके में रामलीला के दौरान हुए गोलीकांड के आरोपी दिनेश नैनवाल का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें वह भागता हुआ नजर आ रहा है। मृतक उमेश नैनवाल और आरोपी दिनेश नैनवाल के बीच जमीनी विवाद को लेकर तनाव चल रहा था, जिसके चलते यह घटना घटी। सीसीटीवी फुटेज में दिनेश को वारदात के बाद मौके से भागते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement