हल्द्वानी : नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में गणपति बिहार में चलाया गया सफाई अभियान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। नगर निगम की ओर से शहर के सभी 60 वार्डों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में गणपति बिहार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम और उसके सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे नगर निगम का सहयोग करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, ताकि हल्द्वानी को साफ-सुथरा और सुंदर शहर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *