हल्द्वानी : तहसीलदार कुलदीप पांडे ने सुनी समस्या

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में तहसील दिवस के मौके पर फरियाद लेकर आए बनभूलपुरा से पार्षद शकील सलमानी ने अधिकारियों के तहसील दिवस से नदारद रहने की शिकायत की। फरियादियों के साथ तहसील दिवस में पहुंचे शकील सलमानी ने कहा कि हर महीने के पहले मंगलवार को तहसील दिवस इस वजह से लगाया जाता है जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी जाए लेकिन हल्द्वानी तहसील में ज्यादातर अधिकारी तहसील दिवस में नहीं पहुंचे है। वहीं तहसीलदार कुलदीप पांडे ने कहा कि तहसील दिवस पर आई सभी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया है जो विभागों को हस्तांतरित करने वाली समस्याएं हैं उनको तत्काल हस्तांतरित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement