हल्द्वानी: SDM की तैनाती न होने से कोर्ट कार्य ठप, पार्षद रवि जोशी ने दिया धरना, समर्थन देने पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एसडीएम राहुल शाह के तबादले के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक नए एसडीएम की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके चलते एसडीएम कार्यालय में न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है, वहीं धारा 143 और 229-बी से जुड़े मामलों के साथ-साथ विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी ठप पड़े हुए हैं।इन्हीं समस्याओं को लेकर नगर निगम के पार्षद रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। धरने को समर्थन देने के लिए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे।इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से फोन पर बातचीत कर जल्द से जल्द नए एसडीएम की तैनाती की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एसडीएम की नियुक्ति शासन स्तर से होनी है, लेकिन इसमें हो रही देरी से जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की तैनाती किए जाने की संभावना है, जिससे न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *