हल्द्वानी शहर की प्रतिष्ठित कालोनी से किरायेदार लड़की लेकर फुर्र, अपहरण का मामला दर्ज

Advertisement

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

Advertisement

हल्द्वानी शहर की एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की बेटी को उनका ही किराएदार बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। परेशान परिजनों ने युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपी युवक की तलाश शुरू करवा दी है घटना 14 जनवरी की है, जब युवती को किरायेदार अनिल कश्यप ने घर से भगाकर ले गया। युवती के भाई ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि अनिल कश्यप उनके घर में किराए पर रहता था और उसने उसकी बहन को एक मोबाइल फोन दे दिया था।जब इस बात का परिवार को पता चला, तो युवती को समझाया गया। हालांकि, 14 जनवरी को जब युवती घर से बाहर निकली तो वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद युवती के भाई ने अनिल कश्यप पर बहन के अपहरण का आरोप लगाया।कोतवाली हल्द्वानी के कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल कश्यप के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Advertisement