यहां चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने भाग कर बचाई जान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

लामाचौड़ में चलती टाटा पंच कार में आग लग गई। कार सवार ने तत्परता दिखाते हुए कार से बाहर निकल अपनी जान बचाई।जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करण नेगी निवासी गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर1 कार से अपने घर जा रहा था, तभी चलती कार में आग लग गई। करण ने तुरंत कार से बाहर निकल अपनी जान बचाई। इस दौरान सड़क पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *