दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में संदिग्ध हालात में शव मिला। महिला के सिर, चेहरे और गले पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के गहरे निशान मिले हैं। बाहर से कमरे का ताला लगा था। इस घटना से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है खटीमा के सीमांत क्षेत्र की देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में बुधवार रात महिला की हत्या कर दी गई है।मृतका की पहचान जानकी चंद पत्नी स्व. हरीश चंद के रूप में हुई है। जानकी अपने दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में अकेली रहती थीं जबकि नीचे वाले हिस्से में एक दंपती किराए पर रहता है। बुधवार रात जब उनका शव बरामद हुआ तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था सेना में है इकलौता पुत्र, दिल्ली से पहुंचीं बेटियांपरिजनों ने बताया कि मृतका का पुत्र सूरज भारतीय सेना (गोरखा रेजिमेंट) में कार्यरत है और वर्तमान में पंजाब में तैनात है। उनकी दो पुत्रियां, पूनम और सुमन, दिल्ली में रहती हैं। मां की मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटियां बृहस्पतिवार सुबह खटीमा पहुंच गईं।सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने किरायेदार दंपती को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ शुरू कर दी है।



