Supreme Court में 24 फरवरी को बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण की सुनवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है, जिसकी सुनवाई आगामी 24 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय में निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह बहुचर्चित मामला मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली भी शामिल रहेंगे।कोर्ट की कार्यसूची में इस मामले को क्रम संख्या 36 पर रखा गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि इस सुनवाई पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण लंबे समय से क्षेत्रीय स्तर पर चर्चा और संवेदनशीलता का विषय बना हुआ है और इससे जुड़े फैसले का स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था पर भी व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।