चंदन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, जेल में बनी थी प्लानिंग, कानपुर में बेचने की थी तैयारी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदन चोरी के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।

 

ऐसे हुआ खुलासा

 

20 जनवरी 2026 को रामपुर रोड स्थित डालाकोटी कंपाउंड निवासी उमेश चंद्र डालाकोटी ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिसर से अज्ञात चोर कीमती चंदन का पेड़ काटकर ले गए हैं। मामले में FIR संख्या 24/2026 धारा 305(ए) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए 22 फरवरी 2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे के पास से आरोपी कमल ढाली को धर दबोचा।

 

बरामदगी ने खोला राज

 

अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए चंदन की लकड़ी के 6 टुकड़े, एक आरी, बसुली, रेती और चार दस्ताने बरामद किए गए। बरामद लकड़ी का घटनास्थल पर मौजूद ठूंठ से मिलान करने पर नाप और बनावट हूबहू पाई गई, जिससे चोरी की पुष्टि हो गई।

 

जेल में बनी थी साजिश

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात इन्द्रजीत राय नामक अपराधी से हुई थी, जिसने पहले भी तस्करी की वारदातें की हैं।

19 जनवरी की रात दोनों यामाहा R15 (UK04AQ7350) से हल्द्वानी पहुंचे और डालाकोटी कंपाउंड में पेड़ काट डाला। पकड़े जाने के डर से उन्होंने CCTV कैमरों के तार भी काट दिए। चोरी की लकड़ी को कानपुर ले जाकर करीब ₹1800 प्रति किलो के हिसाब से बेचने की योजना थी।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

कमल ढाली पुत्र किशनो ढाली, निवासी सूरज फार्म ओझा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)।

 

पुलिस टीम की अहम भूमिका

 

चौकी मंगलपड़ाव की टीम- उ0नि0 गौरव जोशी (चौकी प्रभारी), अपर उ0नि0 मान सिंह, का0 566 कमलेश सिंह नौला

का0 65 संतोष बिष्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *