उत्तराखंड: गंगा स्वच्छता और महाकुंभ पर बड़ा प्लान, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों और नमामि गंगे परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत लगभग 408.82 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है…इसलिए गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 253 करोड़ रुपये की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के तहत अतिरिक्त धनराशि और इकबालपुर कनखल व जगजीतपुर नहरों की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की। इससे हरिद्वार जिले के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र की करीब 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।