शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल…अजय नौडियाल बने शिक्षा निदेशक, पांच संयुक्त निदेशक पदोन्नत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में गुरुवार को बड़े स्तर पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए। सेवानिवृत्ति से ठीक दो दिन पहले प्रभारी प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में आदेश शिक्षा सचिव रवीनाथ रामन द्वारा जारी किए गए।अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अजय नौडियाल को पदोन्नत कर शिक्षा निदेशक बनाया गया है। विभाग में इसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।इसके साथ ही पांच संयुक्त निदेशकों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत होने वालों में मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार शामिल हैं।शिक्षा विभाग में हुए इन प्रमोशन को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *