उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पौड़ी। टिहरी जिले के देवप्रयाग में एक 17 वर्षीय छात्रा के अलकनंदा नदी में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है…लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार हिंडोलाखाल पट्टी के एक गांव की रहने वाली छात्रा की बुधवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह लगभग छह किलोमीटर पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची और संगम क्षेत्र के पास स्थित टोडेश्वर पुल पर खड़ी देखी गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद उसे अलकनंदा नदी में गिरते और डूबते देखा गया। दूरी अधिक होने के कारण लोग समय पर उसे बचा नहीं सके। नदी की तेज धारा में वह आंखों से ओझल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि छात्रा 12वीं कक्षा की विद्यार्थी थी और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement