बीबी प्रेमी संग भागी!पति ने पुलिस में सौपा कॉल रिकॉर्ड, थाने में लगया गुहार,

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई है। उसका प्रेमी उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र के टापाखुर्द निवासी एक टापाखुर्द, कोटला रोड निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2025 को एटा निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी कहती थी कि वह मैनपुरी निवासी अपने रिश्तेदार मोहित से प्यार करती है पिछले दिनों अपने प्रेमी मोहित के साथ चली गई। इस घटना में महिला के मायके पक्ष के कुछ रिश्तेदारों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आरोपी अब फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो उसे भेज रहा है और गोली मारने की धमकी दे रहा है पीड़ित ने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग की सीडी भी सौंपी है। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement