हल्द्वानी: नैनीताल की घटना पर बोले विधायक सुमित हृदयेश, दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो

दीपक अधिकारी

अधिकारी

नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ जो दुष्कर्म की घटना हुई, वह बेहद ही निंदनीय कृत्य है। जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त है, उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। मैं सभी नैनीताल वासियों और प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग दे।ऐसी दरिंदगी समाज में कहीं भी, किसी भी धर्म या जाति के व्यक्ति द्वारा हो, वह असहनीय है। अमन, चैन और शांति बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मेरी सभी लोगों से अपील है कि इस विषय में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं और कानून को अपने हाथ में ना ले जिससे इस प्रकरण में कोई और परेशानी खड़ी हो। नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, लेकिन कोई निर्दोष व्यक्ति प्रभावित न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement