दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी धरोहर न्यास द्वारा तृतीय गोल्ज्यू यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल से शुरू होगी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पूरे उत्तराखंड को जोड़ने का संदेश देगी प्रेस वार्ता के दौरान अपनी धरोहर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ चंपावत स्थित मुख्य गोल्ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इसके बाद यात्रा हरिद्वार होते हुए गढ़वाल मंडल के पौड़ी, श्रीनगर और बद्रीनाथ तक पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य पूरे उत्तराखंड को एक सूत्र में पिरोना है। संस्था पिछले 6 वर्षों से इस दिशा में प्रयास कर रही है और वर्ष 2022 से इस यात्रा की शुरुआत की गई थी। साल 2026 में यह यात्रा अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है।यात्रा मैदानी, मध्य हिमालय और उच्च हिमालय सभी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 7 मई को यात्रा हल्द्वानी पहुंचेगी, जहां रामलीला मैदान से गोल्ज्यू मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल होंगे।


