हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा में “नगर के नायक सम्मान समारोह” का आयोजन

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

माननीय मनोज पाठक जी के मार्गदर्शन में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर समाज सेवा में समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करने की प्रेरणादायक पहल जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 39 में “नगर के नायक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मी, विद्युत कर्मी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी तथा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर समाज सेवा कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन करना एवं उनके योगदान को समाज के समक्ष लाना रहा कार्यक्रम में वार्ड के सम्मानित पार्षदपति मनोज जोशी जी, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित कर्नल बी. एस. अधिकारी जी, निवर्तमान शिक्षक विपिन पांडे जी, मत्स्य बोर्ड के उपाध्यक्ष संदीप सिंह भोज जी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन जोशी जी, भाजपा नेता जितेन्द्र मेहता जी, चिकित्सा क्षेत्र से एम. सी. रिखाड़ी जी, वन विभाग से सेवानिवृत्त डी. एस. कोटलिया जी, भाजपा नेता बालम सिंह देउपा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक वे लोग हैं, जो निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल उनका सम्मान होता है, बल्कि अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने इसे सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *