हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप,आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल पहुंच किया हंगामा

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी लेकिन इससे नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले, जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है अब देखना होगा कि क्या हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की लापरवाही पर लगेगा लगाम क्या इस परिवार को मिलेगा इंसाफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *