दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के छात्रा नेरोली पाल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2% प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी की एक होनहार छात्रा ने अपनी मेहनत से 96.2% हासिल कर पुरे शहर का नाम रोशन कर दिया जी हाँ , Dikshant International School की छात्रा Neroli pal ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2% अंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है।ये उपलब्धि सिर्फ अंक नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयासों का नतीजा है। नेरोली के पिता विजय पाल और माता करुणा पाल ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी बेटी ने पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई की और आज उसका परिणाम सबके सामने है। स्कूल के टीचर्स ने भी नेरोली की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है और उन्हें अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया है।नेरोली की सफलता यह दिखाती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो हर सपना पूरा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *