(बड़ी खबर) 45 प्राइवेट स्कूलों पर फिर गरजा प्रशासन, क्या इस बार सच में टूटेगी मनमानी या फिर सिर्फ नोटिस का खेल

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रामनगर, लालकुआं, भवाली, भीमताल, गरमपानी और हल्द्वानी के 45 नए प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्कूलों को तीन दिन के भीतर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है कार्रवाई प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के बाद हुई है। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कई स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे। इतना ही नहीं, कई दुकानों से स्कूलों की पर्चियां भी मिलीं, जिनमें साफ लिखा था कि कॉपी-किताबें सिर्फ तय दुकानों से ही खरीदी जाएं।यानी शिक्षा के मंदिरों में पढ़ाई कम, कमीशन का खेल ज्यादा चल रहा था मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल के नोटिस में साफ कहा गया है कि कई स्कूलों ने सीबीएसई के निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं। स्कूलों की वेबसाइट पर फीस स्ट्रक्चर तक सार्वजनिक नहीं किया गया। जरूरी सूचनाएं छुपाई गईं और नियमों को खुलेआम ताक पर रखा गया।अब प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मान्यता रद्द करने, संबद्धता खत्म करने, कानूनी कार्रवाई और अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

लेकिन असली सवाल अब भी वही है…

क्या इस बार बड़े स्कूलों पर सच में कार्रवाई होगी?

क्या अभिभावकों की जेब काटने वालों पर लगाम लगेगी?

या फिर हर साल की तरह नोटिस जारी होंगे, सुर्खियां बनेंगी और मामला ठंडा पड़ जाएगा?

क्योंकि जनता नोटिस नहीं, नतीजा चाहती है।

अभिभावक बयान नहीं, राहत चाहते हैं।

 

और अब देखना होगा कि प्रशासन की सख्ती कागज़ों तक सीमित रहती है या निजी स्कूलों की मनमानी पर सच में हथौड़ा चलता है।

 

इन स्कूलों को नोटिस-

 

1- जय मोहन पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

2- गुड लक पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

3- मार्डन पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

4- डी०एस०बी० पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

5- सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

6- ग्रीन फील्ड एकेडमी, रामनगर, नैनीताल।

 

7- ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

8- ओक बर्ड पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

9- डी०डी०सी०एम० पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

10- गार्डन वैली पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

11- शेमरोक प्री स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

12- अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

13- मेहरा पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

14- दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल रामनगर, नैनीताल। 15- यू०एस०आर० इन्दु, इण्टर कालेज बसई रामनगर, नैनीताल

 

15- यू०एस०आर० इन्दु, इण्टर कालेज बसई रामनगर, नैनीताल।

 

16- सेन्ट रूमी पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

17- लिटिल स्कालर्स एकेडमी, रामनगर, नैनीताल।

 

18- सन राईज पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

19- मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

20- श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल।

 

21-एन.एल.साह प्रोपट्री लर्निंग स्कूल, भवाली नैनीताल।

 

22- डी विटो स्कूल, भवाली नैनीताल।

 

23- डी.एस.एस.पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल, श्यामखेत भवाली ।

 

24-महर्षि विद्या मन्दिर, फरसौली।

 

25-मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल ।

 

26-वुड ब्रिज स्कूल, डोब ल्वेशाल भीमताल।

 

27-आयुष्मान कान्वेंट स्कूल, गरमपानी।

 

28-स्कालर हेवन स्कूल, बिन्दुखत्ता।

 

28-एफ०एस०विष्ट मैमोरियल स्कूल, लालकुआ।

 

29-बी०डी० जोशी मैमोरियल स्कूल, लालकुंआ।

 

30- ग्रीन वुड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, लालकुंआ।

 

31- एच.सी.एम. जूनियर हाईस्कूल, लालकुंआ, नैनीताल।

 

ओकेन स्कैनर से स्कैन किया गया

 

32- होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, लालकुंआ, नैनीताल।

 

33- मीना एकेडमी, लालकुंआ, नैनीताल।

 

34- शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, रामनगर।

 

35- लक्ष्य इण्टरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी नैनीताल।

 

36- लक्ष्मी शिशु मंदिर, हलद्वानी, नैनीताल।

 

37- हाइलैण्डर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी नैनीताल।

 

38- मॉर्डन पब्लिक स्कूल, तिकोनिया नैनीताल।

 

39- विद्या पुष्प एकेडमी, हल्द्वानी नैनीताल।

 

40- क्वीन्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी नैनीताल।

 

41- जेम्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी।

 

42- गुरु द्रोण पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी।

 

43- निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल काठगोदाम।

 

44- बी०एल०एम० एकेडमी हल्द्वानी।

 

45- सृजन स्कूल गोलापार हल्द्वानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *