दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
कई राज्यों में विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने अपने संगठन के पुनर्गठन की शुरुआत कर दी है. संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस अब जिला और महानगर अध्यक्ष के चुनाव करा रही है जिस की 2027 के चुनाव में कांग्रेस भाजपा के सामने पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ सके. इसी कड़ी में हल्द्वानी कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में बैठक आयोजित की गई बैठक में संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे पहुंचे. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के अलावा विधायक ममता राकेश भी मौजूद रही. इस दौरान बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जहां पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष चुनाव के जिला प्रभारी सुखदेव पांसे ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिला पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है, जिसे जनता ने अपनी आंखों से देखा उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत कर जनता के बीच जाएगी और 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी. जनता को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस को बूथ स्तर पर मौजूद करने की योजना बनाई गई है और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को और मज़बूत किया जाए और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार को लोकतंत्र विरोधी नीतियों के लिए सबक सिखाया जाए. यही नहीं उत्तराखंड भाजपा सरकार की नाकामियों को जनजन तक पहुंचने का काम भी अब कांग्रेस करने जा रही है जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जा सके.








