ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्स लगने से पहले उसे पर दी जाए छूट और यातायात नगर परियोजना द्वारा ली जाए रही NOC शुल्क हो समाप्त 

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ट्रांसपोर्ट नगर की सभी पार्किंग की सफाई व्यवस्था , स्ट्रीट लाइटों , नालियों ड्रेनेज व सड़कों जिर्णोद्धार की जिम्मेवारी ले नगर निगम व्यापारियों ने टैक्स देने के लिए बनाई सहमति

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर व

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात नगर अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह कोहली जी और ट्रांसपोर्ट महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी जी ने नगर निगम महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट जी से मांग करी है की यातायात नगर में टैक्स लगाने से पहले व्यापारियों के साथ गोष्ठी की जाए और इस पर पुनर्विचार किया जाए जानकारी देते देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा व ट्रांसपोर्टर नेता पंडित दया किशन शर्मा ने बताया कि 32 एकड़ में बना यातायात नगर जिसमें लगभग 875 दुकान आवंटित यातायात नगर परियोजना द्वारा की गई है, जो की वर्ग क उच्च श्रेणी की दाखिल खारिज फ्री होल्ड भूमि है इसमें परियोजना द्वारा सर्किल रेट के आधार पर भूमि की रकम ले ली गई है और यदि कोई भूमि का कोई क्रय विक्रय होता है तो इसमें मोटी रकम सर्किल रेट का 15% NOC चार्ज के आधार पर लिया जाता है। और यह रकम यातायात नगर अनुश्रवण समिति को जाती है और यह समिति ट्रांसपोर्ट नगर की देखरेख करती है और यातायात नगर संचालित करती है इसको लेकर व्यापारी है मांग करते हैं अगर नगर निगम टैक्स लगता है तो यातायात नगर का जीणोद्धार भी नगर निगम द्वारा किया जाए यहां के ड्रेनेज सिस्टम ,स्ट्रीट लाइट प्रकाश बिंदु वी खस्ता हाल सड़कों की देखरेख यातायात नगर में तीनों सुलभ शौचालय, व साफ सफाई स्वच्छता का देखरेख और विकास नगर निगम द्वारा किया जाए ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों ने टैक्स देने की सहमति बनाई इस विषय पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने नगर निगम और व्यापारियों में आपसी समन्वय बनाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा व्यापारियों की सभी समस्याएं नगर निगम महापौर के आगे रखी जायेंगी व्यापारी टैक्स देने के लिए सहमत हो गए हैं लेकिन नगर निगम को इस टैक्स के आवाज में व्यापारियों को भरपूर सुविधाएं देनी पड़ेगी मांग करने वालों में राज्य स्तरीय उद्योग सदस्य सरदार जसपाल सिंह कोहली, महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी पंडित दया किशन शर्मा, ट्रांसपोर्टर नेता हरजीत सिंह चड्ढा राजेंद्र अग्रवाल,नवीन मलकानी, ललित रौतेला ,डब्बू तिवारी, किशन कोश्यारी, आफताब हुसैन स्वर्णपाल सिंह , भास्कर जोशी, विक्की सेठी, कुलतरण सिंह आनंद , सोनी सब्बरवाल ,इकबाल सिंह आनंद आदि ने मांग करी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *