दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्राप्त हो इसलिए संपूर्ण देश में पूज्य संतों द्वारा गैस सम्मान आवाहन अभियान की शुरुआत की गई इसके नियमित आज 27 अप्रैल को संपूर्ण देश की 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन दिया गया l इसी के निमित्त गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने हेतु गौ सेवकों द्वारा हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार, आदरणीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड, आदरणीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को 4 ज्ञापन सौंप गए l साथ ही हजारों लोगो के हस्ताक्षर भी ज्ञापन के साथ भेजे गए l ज्ञापन में गौ माता की हत्या दुर्गति दुर्दशा को रोकने हेतु गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है l ज्ञापन देने वालों महंत हिरागिरी महाराज, गौसेवक जोगेन्द्र राणा जोगी, रूपेंद्र नागर, विनोद लखेरा, गंगा सिंह सामंत, पंकज खत्री, चन्दन मलारा, देव बिष्ट, नीलाम्बर कांडपाल, प्रदीप उप्रेती, गौरव सुयाल, राज राजवार, विसम्बर पाण्डेय, योगिता बनोला, सुरेश सिंह, मीना गोस्वामी, चन्दन बिष्ट गोविन्द आर्य, रविन्द्र सिंह, निकिता सुयाल, लालसिंह बाफिला, दीपक पथनी, मदन जोशी, गोविन्द अधिकारी, व सेकड़ो गौसेवक उपस्थित रहे l


