दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी: आज यातायात नगर, हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष श्री हुकुम सिंह कुंवर द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई इस अवसर पर यातायात नगर अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह कोहली को उत्तराखंड सरकार की उद्योग समिति का सदस्य नामित किए जाने पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही यातायात नगर इकाई के युवा अध्यक्ष श्री मयंक जोशी का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री राजकुमार केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष श्री अजय कृष्ण गोयल ने कहा कि यातायात नगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा व्यापारियों की दुकानों पर लगाए जा रहे टैक्स के मुद्दे को लेकर संगठन शीघ्र ही हल्द्वानी के माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित समाधान की मांग करेगा प्रदेश युवा प्रभारी श्री आफताब हुसैन ने जानकारी दी कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु यातायात नगर में शीघ्र ही एक वृहद सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल प्रवक्ता श्री हरजीत सिंह चड्ढा, ने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा इस दौरान यातायात नगर अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह कोहली, श्री अजय कृष्ण गोयल, श्री आफताब हुसैन, श्री मयंक जोशी, श्री राजकुमार केसरवानी, श्री मोहम्मद वारसी सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।


