दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी बकरीद के पर्व को मुस्लिम समाज द्वारा शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह, जामा मस्जिद समेत कई अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए थे हल्द्वानी प्रशासन बकरीद के पर्व को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी सुबह से ही बनभूलपुरा समेत कई अन्य जगहों पर अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और बकरीद की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराया, सुबह 8:00 बजे ईदगाह और जमा मस्जिद में सुबह 8:30 नमाज अदा की गई है सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कुर्बानी को लेकर भी शासन द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उसका पालन कराया जा रहा है ।



