रा बा इ का चोरगालिया में भाषा समर कैंप का विधिवत प्रारम्भ किया गया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ग्रीष्मावकाश के प्रथम दिन प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर समर कैंप का शुभारम्भ किया गया. प्रधानाचार्य श्रीमती तनुजा जोशी ने भारतीय भाषा समर कैंप के आयोजन के उद्देश्य व शिक्षण अधिगम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए छात्राओं से पूर्ण मनोयोग से समर कैंप में प्रतिभाग करने को कहा. छात्राओं को सर्वप्रथम इंडियन साइन लैंग्वेज के विषय में बताया गया. श्रव्य दृश्य माध्यम के प्रयोग से छात्राओं को इंडियन साइन लैंग्वेज के अंतर्गत अल्फाबेट A से ज़िन्दगी तथा नंबर्स 1से 20, 50 से 100 आदि नंबर्स को साइन के माध्यम से समझाया. साथ ही अभिवादन हैलो, धन्यवाद, माफ़ी मांगना जैसे सामान्य शब्दों को भी साइन लैंग्वेज के माध्यम से समझाया. काव्या सिंगवाल तथा इशिका ने ग्रहण की बातों को छात्राओं से साझा किया छात्राओं ने इस गतिविधियों का भरपूर आंनद उठाया.. इसके साथ तमिल भाषा के सामान्य शब्दों से भी छात्राओं को अवगत कराया गया. आँचलिक व स्थानीय भाषाओं के संवर्धन के क्रम में संगीता सम्मभल ने लोकगीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर शिक्षिका शोभा पंत, मीनाक्षी जोशी व गोदावरी, कैलाश भट्ट, नोमी, अनिल भंडारी उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement