कोटाबाग में कांग्रेस का पुतला फूंकना भाजपा की बौखलाहट और विफलताओं का प्रतीक : नीरज तिवारी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कोटाबाग में कांग्रेस का पुतला फूंकने की घटना पर प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” वाली कहावत आज भाजपा पर पूरी तरह सटीक बैठती है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बदहाल स्थिति, टूटी सड़कें, जल जीवन मिशन की विफलता, अस्पतालों की अव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध और लगातार बढ़ती जनसमस्याओं से जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है उन्होंने कहा कि यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि सत्ता पक्ष में बैठी पार्टी अपनी ही नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष का पुतला फूंक रही है। वास्तव में भाजपा ने कांग्रेस का नहीं, बल्कि अपनी विफल नीतियों, अधूरे वादों और जनविरोधी कार्यों का पुतला फूंका है नीरज तिवारी ने कहा कि भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब भाजपा के अपने कार्यकर्ता भी सरकार और माननीयों से नाराज दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं और आमजन के सवालों से बचते फिर रहे हैं। जनता विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जवाब मांग रही है, लेकिन भाजपा के पास केवल राजनीतिक नौटंकी और ध्यान भटकाने की राजनीति बची है उन्होंने कहा कि कालाढूंगी क्षेत्र में दो नई शराब की दुकानों का खुलना और जनभावनाओं की लगातार अनदेखी करना भी जनता के आक्रोश का बड़ा कारण है। क्षेत्र की मातृशक्ति, युवा और आमजन लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार जनता की आवाज़ सुनने के बजाय अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है प्रदेश प्रवक्ता ने विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर मजबूती से खड़ी होगी। कालाढूंगी में कांग्रेस का विधायक एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक वर्ग युवा, महिला, किसान, व्यापारी और आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कांग्रेस सदैव जनभावनाओं, विकास और जनहित की राजनीति में विश्वास रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *