हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा के वार्ड संख्या 53 में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ “नगर के नायक सम्मान समारोह”

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

वार्ड संख्या 53 स्थित महाकाली बैंक्वेट हॉल, डहरिया में भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में आयोजित “नगर के नायक सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकगण, पूर्व सैनिकों, शिवभक्तों, पुरोहितगणों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी मातृशक्ति तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनेक नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक वे लोग हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के निरंतर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हैं। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा इससे सेवा और समर्पण की भावना को बल मिलता है उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रहे लोगों के योगदान को पहचान देना हम सभी का दायित्व है। “नगर के नायक सम्मान समारोह” इसी उद्देश्य के साथ आयोजित किया गया है ताकि समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन मिल सके कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया नगर के नायक सम्मान समारोह में वार्ड पार्षद राजेश पंत जी, डा0 सुधा पाल जी(तीलू रोतेली एवं साईंस एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित) , अनिता लखेड़ा, महेन्द्र कश्यप(प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ), सुमित्रा प्रसाद(पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), चंद्रशेखर जोशी(शक्ति केंद्र संयोजक), आंनद सिंह भाकूनी(जिला अध्यक्ष सेवा भारती), बिसंभर कांडपाल (वरिष्ठ भाजपा नेता), राजेन्द्र बिष्ट (सहज योग), आचार्य डा0 निर्मल त्रिपाठी, शांति जीना (पुनर्नवा समिति अध्यक्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *