दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस नीरज तिवारी ने छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी में दो नई शराब की दुकानों के खुलने पर भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र आज बेरोज़गारी, जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, जल जीवन मिशन की अव्यवस्थाओं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं की कमी, बढ़ते महिला अपराध तथा अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे समय में सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समाधान करने के बजाय शराब की दुकानें खोलना क्यों है तिवारी ने कहा कि भाजपा “सरकार जनता के द्वार” का नारा देती है, लेकिन महीनों से जनता द्वारा शराब की दुकानों का विरोध किए जाने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जब महिलाएं, युवा और बुजुर्ग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सड़कों पर उतरे, तब जनप्रतिनिधियों की नींद खुली।उन्होंने कहा कि यदि सरकार और जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति उतने ही संवेदनशील होते जितने अपनी राजनीतिक छवि को लेकर हैं, तो कालाढूंगी आज विकास की नई पहचान बन सकती थी नीरज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं जनहित के इस संघर्ष में जनता के साथ हैं। कालाढूंगी को नशे और अनैतिक गतिविधियों की नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा और बेहतर मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। शराब की दुकानों एवं अवैध नशे के खिलाफ जनता की आवाज़ को निरंतर मजबूती से उठाया जाएगा।



