मौसम की मार,बच्चे बीमार, बच्चों में बढ़ रहे टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस के मामले, डॉ ने दी सावधान रहने की सलाह

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश और ठंडक के कारण बच्चों में मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। एसटीएच की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु रखोलिया के अनुसार इन दिनों बच्चों में टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस के मामले देखने को मिल रहे हैं डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चे घर से निकलते समय अपना पानी साथ रखें और बाहर मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का रस या खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। दिन के समय तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए बच्चों को सुबह जल्दी और शाम को सूर्यास्त के बाद ही खेलने के लिए भेजना चाहिए विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बच्चे में बुखार, उल्टी, दस्त, कमजोरी या अन्य कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *