दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं पहाड़ से बोल्डर बोलोरो गाड़ी पर गिर गई जिसमें उसमें सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने गाड़ी को काटकर शवो को निकाल। एसडीआरएफ की तरफ से आज दिनांक 28 जून 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी से एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली से लगभग 4 किलोमीटर आगे एक मैक्स यात्री वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर (पत्थर) गिर गया है।सूचना मिलते ही समय 15:54 बजे सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। वाहन में सवार सभी व्यक्ति दिल्ली से धारी देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।दुर्घटना में श्रीकांत (उम्र 45 वर्ष), मूल निवासी केरल, वर्तमान पता दिल्ली की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं वाहन चालक सरनजीत (उम्र 61 वर्ष), निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली तथा उदय (उम्र 40 वर्ष), मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता दिल्ली घायल हो गए। घायलों एवं मृतक को तत्काल हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली लाया गया जहां घायलों का उपचार जारी है मृतक के शव को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है





