अंजुमन सिद्दिकियान कमेटी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में अंजुमन सिद्दिकियान कमेटी की ओर से रविवार को पूर्व की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन चोरगलिया रोड स्थित मैरिज हॉल में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के सदर राशिद हुसैन सिद्दीकी एवं जनरल सेक्रेटरी उजेर फ़िरोज़ ने उपस्थित अतिथियों एवं लोगों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कमेटी का प्रमुख उद्देश्य है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आजम कादरी एवं मस्जिद बंजरान के इमाम मौलाना अब्दुल बासिद मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मज़हर नईम नवाब, सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, सपा नेता शोएब अहमद एवं कांग्रेस नेता सुहैल सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कमेटी की ओर से सीबीएसई एवं उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बनभूलपुरा क्षेत्र से कॉमर्शियल पायलट बने आमिर आलम को भी उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *