हल्द्वानी : आपदा प्रभावित क्षेत्रों को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भेजी राहत सामग्री

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 38 सौ राहत सामग्री की कीट भेजी है। यह राहत सामग्री यूपी के पीलीभीत जिले से देर शाम हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एचएन इंटर कॉलेज पहुंची, जिसे एसडीएम पीलीभीत मयंक गोस्वामी अपनी टीम के साथ लेकर पहुंचे।हल्द्वानी पहुंची राहत सामग्री को पहाड़ के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, वरिष्ठ बीजेपी नेता साकेत अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री को रवाना किया।मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। वहीं प्रशासन की ओर से एडीएम शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, एसडीएम कालाढूंगी परितोष वर्मा, एसडीएम न्यायिक रेखा कोहली, तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उनकी निगरानी में राहत सामग्री ट्रकों के जरिए प्रभावित क्षेत्रों तक भेजी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement