हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के 2 साल की कार्यकारिणी गठित 5 पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ द्वारा किया गया । जिसमें संस्था संरक्षक एवं वरिष्ठ जनों द्वारा सर्व सहमति से हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति का नव गठन करते हुए अगले 2 साल के कार्यकाल के लिए हरिमोहन अरोड़ा मोना को अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंप गई । संदीप गांधी को उपाध्यक्ष, मुकेश ढींगरा को महामंत्री, राजीव बग्गा को संयुक्त सचिव एवं अवनीश राजपाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई ।

अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति समाज के हितों में अपनी सेवा का संघर्ष निष्ठावान रूप से करेंगे व संगठन की मजबूती व पंजाबी हितों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे ।

संस्था उपाध्यक्ष संदीप गांधी व महामंत्री मुकेश ढींगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर वर्ष की तरह विभाषण विभीषिका दिवस, लोहड़ी, बैसाखी एवं करवाचौथ जैसे त्योहारों को पंजाबी समाज के साथ मिलकर धूमधाम से मानती आई है और आगे भी धूमधाम से मनाएगी । साथ ही समय-समय पर अन्य सामाजिक कार्य जैसे पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, आदि में भी अपनी पूरी भागीदारी निभाएगी नवगठित पदाधिकारी को संरक्षक सुभाष मोंगा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, जगदीश लाल सडाना, डॉ. एन. के. मेहता, उमंग वासुदेवा, राजीव वाही, संजय बग्गा, डॉ अतुल राजपाल, डॉ विनय खुल्लर, अशोक राजपाल, पंकज कपूर राजू आनंद, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, कनिष्ठ ढींगरा, प्रतीक सडाना, विशु शर्मा, अंकुर मोंगा, महेश आहूजा हनी, अजय गुम्बर, सुनील सूरी, चंद्रशेखर वर्मा, अतुल वर्मा, अक्षय टंडन, सुरेंद्र गुलाटी, अमित असवानी, शिव कपूर, आदि ने शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *