उत्तराखण्ड हल्द्वानी : सल्ट हादसे में घायल वैष्णवी को ऋषिकेश एम्स किया गया एयरलिफ्ट…

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सल्ट सड़क हादसे में एक और घायल मरीज को ऋषिकेश एम्स को एयरलिफ्ट किया गया है,गौलापार स्थित हेलीपैड से आज घुमकोट तहसील के अंतर्गत बिनखेत की घायल मरीज वैष्णवी रावत को डॉक्टरों की सलाह पर ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार समेत सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम इस दौरान मौजूद रही,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया सुबह के समय मौसम खराब होने के चलते ऋषिकेश एम्स से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था,जिसके चलते एयरलिफ्ट में दिक्कत आई है ऐसे में आज शाम को समय घायल मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।

Advertisement
Advertisement