हल्द्वानी- सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन और भवन स्वामी की नोक-झोंक, अतिक्रमण ढहाते चला प्रशासन (वीडियो)

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा मंगल पड़ाव से लेकर कालाढूंगी चौराहे और रोडवेज स्टेशन की तरफ सड़क चौड़ीकरण को लेकर अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस दौरान कालाढूंगी चौराहे के पास अतिक्रमण तोड़ने के दौरान कुछ लोगों की प्रशासन के साथ तीखी नोंकझोक भी हुई, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर कोतवाल राजेश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। जहां पर प्रशासन के साथ नोक-जोड़ कर रहे लोगों को समझाया गया कल डीएम नैनीताल द्वारा मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण के बचे अतिक्रमण को तोड़ने के निर्देश दिए थे,क्योंकि दीपावली से पहले सड़क चौड़ीकरण का कार्य को पूरा किया जाना है, जिसके क्रम में आज यह कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया सड़क चौड़ीकरण मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज तक कुछ दिक्कतें आ रही थी जिससे लोगों को सड़क चौड़ीकरण का लाभ नहीं लील रहा था जिसमें कई बिजली के पोलो को शिफ्ट करना है। ऐसे में बचे हुए अतिक्रमण को आज तोड़ा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement