हल्द्वानी: गौला पुल से 14 वर्षीय बच्चे ने लगाई छलांग, चेक डैम में डूबा, रेस्क्यू जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र के पास गौला पुल से एक 14 वर्षीय बच्चे के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे ने पुल से नीचे बने चेक डैम में छलांग लगा दी। चेक डैम में गहरा पानी होने के कारण वह डूब गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस से एसआई मनोज यादव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय बनभूलपुरा के युवा गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।पूर्व में गौला पुल की मरम्मत के दौरान यहां चेक डैम बनाया गया था, जो अब झील जैसी गहराई बन चुकी है। इसी गहरे पानी में बच्चे के डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर तहसीलदार कुलदीप पांडेय भी पहुंच गए हैं और पुलिस, प्रशासन तथा गोताखोरों की टीम संयुक्त रूप से बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement