मुख्यमंत्री धामी के 5 साल पूरे, कालाढूंगी में पर्यावरण मित्रों का हुआ सम्मान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में “पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह” आयोजन किया गया। भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत की गई। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने अपने अनुभव साझा किए और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के उन कर्मयोगियों का सम्मान करना गर्व की बात है, जो प्रतिदिन अपनी मेहनत से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हैं और प्रदेश सरकार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है इस सम्मान समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *