रामनगर :(बड़ी खबर )-नेपाल व पश्चिम बंगाल से बुलाई युवतियाँ, हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट में यूपी के 51 रहीशजादे गिरफ्तार, भारी मात्रा में मिले कंडोम

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में चल रही हाई-प्रोफाइल रंगीन पार्टी और कथित देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति के तहत एसओजी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 17 वर्षीय एक किशोर को संरक्षण में लिया गया। कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को मुक्त कराया गया और पूरे रिसॉर्ट को सील कर दिया गया पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर 4 जुलाई की रात रिसॉर्ट में दबिश दी गई। मौके पर कई लोग शराब और नशे की पार्टी के बीच महिलाओं से अश्लील डांस करवाते, उन पर नोट उड़ाते और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त मिले। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मेरठ के कारोबारी ने कराई थी पूरी पार्टी की बुकिंग

पूछताछ में सामने आया कि मेरठ निवासी उमेन्द्र कुमार, जो एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है, ने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। लगभग दस दिन पहले उसने रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था करने को कहा था। इसके बाद 4 से 5 जुलाई तक रिसॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक कराया गया जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली निवासी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी।

रजिस्टर में नहीं दर्ज किए गए मेहमान

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने होटल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला की एंट्री आगंतुक रजिस्टर में न की जाए, ताकि पुलिस या अन्य एजेंसियों को कोई रिकॉर्ड न मिल सके। इसी आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है। जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

दिल्ली, यूपी, नेपाल और पश्चिम बंगाल तक फैला नेटवर्क

पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में शामिल लोग दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे थे, जबकि महिलाओं को नेपाल, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से लाया गया था। पूरे मामले में मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है।

01- सर्वेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 49 वर्ष ग्राम तिवारीपुर, थाना रामसनेही घाट, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

02- रामानुज सिंह पुत्र गोकरण सिंह उम्र 48 ग्राम पिलथामा थाना रोनाही जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश।

03- वीरेंद्र दुबे, पुत्र नन्हे प्रसाद दुबे उम्र 48 वर्ष ग्राम बाबूरास थाना कर्नैलगंज जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।

04- जीत बहादुर पुत्र सुखराम उम्र 40 वर्ष ग्राम नीमामऊ थाना सूबेहा, बाराबंकी उत्तर प्रदेश।

05- अनिरुद्ध वर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रताप नारायण वर्मा उम्र 32, वर्ष ग्राम महुरा कला, थाना गुसाईगंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश।

06- आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र, 35 वर्ष निवासी ग्राम मलौली, थाना मसौली, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

07- आनंद कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद, उमर 43 वर्ष निवासी ग्राम जेठौती कुनियान ,थाना दरियाबाद ,जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

08- राघवेंद्र पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी ग्राम मधवापुर ,थाना सौरथगढ़, जिला सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।

09- गौरव कुमार पुत्र महावीर सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी डीडीए एलआईजी फ्लैट्स पॉकेट,- फ्लैट नंबर सी 148 थाना ज्योतिनगर, दिल्ली।

10- राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्चा राम उम्र, 45 वर्ष

निवासी ग्राम मधेईपुर खांडेराई, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश

11- दीपक कुमार यादव पुत्र बुधैईराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरौर, पोस्ट मर्चोर, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।

12- उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र, 50 वर्ष निवासी मुल्ताननगर, थाना टी पी नगर, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।

13- वरुण तिवारी पुत्र स्व. राजेश तिवारी उम्र, 25 वर्ष, ग्राम बिरुहुनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।

14- सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व0 केदार नाथ पांडे उम्र 48 वर्ष ग्राम मठिया माफी ,पोस्ट पत्थरहट ,थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश।

15- जयप्रकाश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना तरबगंज, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।

16- हरिशंकर तिवारी पुत्र राम प्यारे तिवारी उम्र 38 वर्ष ग्राम सुंदरपुर, थाना करौंदीकला, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।

17- विनोद कुमार पुत्र कोदई प्रसाद उम्र 48 वर्ष ग्राम अतरौलिया, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

18- सलमान नूरी पुत्र मुहम्मद खतीफ उम्र, 25 वर्ष ग्राम धानीपुर ,थाना धानीपुर ,जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।

19- ज्ञानदेव द्विवेदी पुत्र कीर्तिभान द्विवेदी उम्र 23 वर्ष ग्राम बभनान शुगर मिल, थाना छपिया, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश।

20- आलोक राजपूत पुत्र शंभू दयाल राजपूत उम्र 35 वर्ष ग्राम उड़नवापुर, थाना कानपुर देहात ,जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश।

21- राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी पुत्र संतोष गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी करनबिहार ,किराड़ी सुलेमान नगर, थाना अमन बिहार दिल्ली।

22- विकास कुमार पुत्र मुन्नी लाल उम्र, 25 वर्ष निवासी UA-120, प्रेमनगर II फेज नागलोई, दिल्ली

23- अरुण पुत्र रमेश उम्र 36 वर्ष निवासी A245 किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली 86।

24- मेहराजुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम उम्र 31 वर्ष निवासी गली नंबर 13 करीमनगर ,मेरठ

25- ब्रजेश पुत्र सुनील उम्र, 24 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ।

26- सोहनसिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी सिरसा चौराहा , थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

27- मनप्रीत सिंह पुत्र फुमन्न सिंह निवासी उम्र 31 वर्ष निवासी गोपालपुर, थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

28- पवन सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम घुंगचाही, थाना घुंगचाही, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

29- अरविंद सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी मजहरा तालुका, महाराजपुर थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

30- गुरुदयाल सिंह पुत्र बख्शी सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गजरौला जब्ती, थाना पूरनपुर , जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश।

31- हरजिंदर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी सबलापुर, पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

32- राहुल गुप्ता पुत्र गिरिशचंद्र गुप्ता, उम 35 वर्ष निवासी अहमदनगर, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।

33- गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी मोहनपुर, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।

34- आफताब आलम पुत्र मोहम्मद जहांगीर उम्र, 38 वर्ष निवासी कुर्जी मार्ग, महमूदाबाद थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।

35- आशीष पांडे पुत्र रामगोविंद पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी गली नंबर 02, सुभाष नगर, थाना सदर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।

36- प्रमोद सिंह पुत्र नन्हें सिंह उम्र, 54 वर्ष निवासी वहदेवरा गलगांव, थाना तालागांव, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।

37- राजेश कुमार पुत्र शिवपाल उम्र 42 वर्ष के निवासी मुंशीगंज, कोतवाली सदर सीतापुर, उत्तर प्रदेश।

38- देवेंद्र कुमार पुत्र आदित्य प्रकाश उम्र, 28 वर्ष निवासी मेहंदी टोला खैराबाद, थाना खैराबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।

39- आलोक कुमार पुत्र जयसिंह उम्र तश43 वर्ष निवासी इस्लामपुर, पोस्ट अखेड़ा, थाना नाहटोर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

40- देशराज पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम अलीदासपुर मुबारक, पोस्ट खास, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश

41- राजकुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य उम्र 22 वर्ष निवासी रसूलपुर बाजेपुर , थाना कप्तानगंज ,आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश।

42- हरनारायण पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 25 वर्ष निवासी बिरौनी, पोस्ट बिरोनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।

43- सौरभ प्रजापति पुत्र सूबेदार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद, थाना फूलपुर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

44- मोहम्मद जमाल पुत्र इकबाल अहमद उम्र, 21 वर्ष निवासी कोटकिला ,थाना सदर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। ये

45- आलोक रंजन पुत्र दिनेश कुमार उम्र, 26 वर्ष निवासी चनेदा , पोस्ट मीरपुर, थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

46- राजेश पुत्र गोविन्दराम उम्र 28 वर्ष निवासी B222 करनबिहार फेस थर्ड किराड़ी, सुलेमान नगर, दिल्ली वेस्ट।

47- अकरम पुत्र सैफुल इस्लाम उम्र 26 वर्ष निवासी मनजीत पट्टी, पोस्ट बीनापारा, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

48- हिमांशु सिंह पुत्र हरिवंश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धूदुरी, थाना पंवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।

49- अनुराग तिवारी पुत्र राकेश तिवारी उम्र तश23 वर्ष निवासी बिरुनी पोस्ट बिरूनी थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।

50- गरविन पाल पुत्र दिनेश पाल उम्र 35 वर्ष निवासी L 209 सेक्टर 12 प्रताप बिहार थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

51- सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी बैरमनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे, थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।

52 एक किशोर भी शामिल है

क्या-क्या हुआ बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, महिलाओं पर उड़ाने के लिए रखी गई ₹10 मूल्य के नोटों जैसी 24 गड्डियां, नकदी, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, चैट और फोटो से जुड़ा डिजिटल साक्ष्य, म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स बरामद किए हैं।

इन धाराओं में मुकदमा

सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 5 व 6, पॉक्सो एक्ट की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम को मिला इनाम

इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व एएचटीयू, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने किया। कार्रवाई की सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पूरी पुलिस टीम को ₹2,500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है यह कार्रवाई नैनीताल पुलिस की हाल के वर्षों की सबसे बड़ी एंटी-ट्रैफिकिंग और देह व्यापार विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय और अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *