हल्द्वानी में माहौल खराब करने वालों की धर पकड़ जारी-102 गिरफ्तार – Video

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया है। महिलाओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बताई गयी समस्या शाम और रात्रि के समय युवक शराब पीकर सड़को पर घूमते है जिससे वे असुरक्षित महसूस किये जाने एवं सुझाव पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने हेतु पुलिस टीम देर सायं चैकिंग छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शहर का महौल खराब करने वालों के विरूद्व कार्यवाही की गयी है एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर, चैकिंग अभियान के अन्तर्गत ए0पी0 वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद सहित थाने की पुलिस टीम, पीएसी व अन्य 45-50 पुलिस अधि०कर्मचारियों द्वारा रात्रि 08 बजे से 11 बजे तक बड़े स्तर पर अभियान चलाया

इन लोकेशन पर चला अभियान

क्रियाशाला, सतपाल पैट्रोल पम्प, सुशीला तिवारी हास्पिटल के आस- पास सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने एवं अनावश्यक घूमने पर घड-पकड़ की कार्यवाही करते हुए 51 व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तारी कर कार्यवाही करते हुए, जिसमें से एक नशे शराब में वाहन चलाते पाये जाने पर कार को सीज किया गया है जनपद नैनीताल में अन्य थानों द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर माहौल खराब करने वाले कुल – 102 व्यक्तियों की गिरफ्तारी के आवश्यक कार्यवाही की गई है।यहां आपको बताते चलें इससे पहले 17अक्टूबर को हल्द्वानी में आपरेशन रोमियों के तहत सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी के साथ गठित पुलिस की टीमों ने शहर की सड़कों पर बेमतलब हुड़दंग मचाने और शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हल्ला करने वाले मनचलों खिलाफ कार्यवाही करते हुए 58 लोगों को हिरासत में लिया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement