दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में गौरव सैनानी मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक बलों के जवान और उनके परिजन शामिल हुए समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित तमाम बीजेपी नेता भी पहुंचे इस दौरान पूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मानित किया गया और उनके साथ संवाद भी किया गया हल्द्वानी में आयोजित गौरव सैनानी मिलन समारोह में सेना और अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त अधिकारी, जवान और उनके परिवार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और देश की रक्षा में राज्य के सैनिकों का योगदान हमेशा गौरवशाली रहा है उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी पूर्व सैनिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान करना और उनके अनुभवों को समाज तथा युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है कार्यक्रम में भाजपा नेता और रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा है और पूर्व सैनिक हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे वहीं कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें सम्मान और अपनापन महसूस होता है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज द्वारा सैनिकों के योगदान को सम्मान मिलना सकारात्मक पहल है।


