हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक, सांसद अजय भट्ट ने बिजली विभाग को लगाई फटकार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक सुमित हृदयेश सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आरडीएसएस (RDSS) योजना की प्रगति और कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसे गंभीरता से लिया जाए सांसद ने मानसून के मद्देनजर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में सांसद ने सभी अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *