घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर गुलदार का हमला, बेटी की बहादुरी से बची जान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चंपावत जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिमल्टा में घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर घात लगाए बैठे गुलदार ने घात हमला कर दिया। घर में मौजूद बेटी की बहादुरी और सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बच सकी जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय के सिमल्टा गांव में सुरेश चंद्र पांडे (64) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडे रात को अपने घर में टीवी देख रहे थे तभी घर के बाहर घात लगाकर बैठे गुलदार ने घर के अंदर ही उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। इस दौरान मायके आई बुजुर्ग की बेटी किरन पांडे अपने पिता की ढाल बनकर खड़ी हो गई। किरन ने साहस दिखाते हुए पिता को तेंदुए से बचाने के साथ ही उसे घर के अंदर ही कैद कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान मे टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घायल को तत्काल चंपावत जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मायके आई हुई उनकी बेटी की बहादुरी के कारण पिता की जान बच गई और तेंदुए को भी बेटी ने घर के अंदर कैद कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *