स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में स्मार्ट मीटर के विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में सोमवार को बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली के बढ़े हुए बिलों का आरोप लगाते हुए उनकी प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर योजना को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है प्रदर्शनकारियों ने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *