हल्द्वानी में 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

Advertisement

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

Advertisement

23 TRI Club द्वारा आज शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल से “रेन रन” का सफल आयोजन किया गया। बारिश के बीच आयोजित इस रन में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी आयु वर्ग के धावकों ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए पूरे जोश के साथ दौड़ पूरी की कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सदस्यों संजय रावत, दीपक दानी, कैलाश बिष्ट, राकेश पांडे, बैभव भगत, मनोज वर्मा, मोहित फूलारा एवं अभिनव रौतेला, रेखा bisht आदि अनेक लोगों सहित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा आयोजकों ने बताया कि रेन रन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, दौड़ और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। 23 TRI Club ने भविष्य में भी समाज में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प दोहराया।

Advertisement